लव जिहाद में फंसाकर कोलकाता की युवती का बदला धर्म

मेरठ। कोलकाता की एक युवती को मेरठ के सरधना कस्बा निवासी युवक ने लव जिहाद में फंसा लिया। आरोप है कि कोलकाता से सरधना लाकर विवाह के बाद मस्जिद में धर्म परिवर्तन कराया गया।


सात साल तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। तीन दिन पहले युवती किसी तरह से वहां से निकल गई। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने सरधना इंस्पेक्टर को पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करने को कहा है।


कोलकाता शहर के कृष्णा स्ट्रीट की रहने वाली युवती ने बताया कि मेरठ के सरधना के घोसियान मोहल्ला निवासी राजू का उसके पिता के पास आना जाना था।


राजू ने उसके पिता को खुद को हिदू और पशुओं का कारोबारी बताया। आरोप है कि राजू ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। सात साल पहले दोनों ने शादी भी कर ली।


उसे सरधना लेकर पहुंचा तो युवती को पता चला कि वह मुस्लिम है। युवती ने अपने घर जाने का दबाव बनाया, लेकिन उसे बंधक बना लिया। सात साल तक उसे फोन पर भी पिता से बातचीत नहीं करने दी।


गुरुवार रात युवती से उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती किसी तरह घर से निकल गई। रास्ते में उसे बजरंग दल के कार्यकर्ता मिले। उन्हें अपनी पूरी कहानी बताई।


शनिवार को बजरंग दल के पदाधिकारी बलराज डूंगर युवती को लेकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply