शराब के नशे में घर पहुंचने पर पत्नी ने पति का सिर फोड़ा

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में शराब के नशे में घर पहुंचना एक युवक को भारी पड़ गया। जैसे ही युवक घर पहुंचा तो नशे की हालत में देखकर पत्नी ने उसका सिर फोड़ दिया। जिससे युवक घायल हो गया और उपचार के लिए नजदीेेक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के तीन दिन बाद यानी रविवार को होश आया तो वह थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।दरअसल, सेक्टर-56 स्थित दिलीप कॉलोनी का है। यहां रहने वाले तैयब ने बताया कि तीन दिन पहले वह एक शादी में गया था और वहां दोस्तों के साथ शराब पी थी। रात के समय जैसे ही वह घर पहुंचा तो पत्नी ने नशे की हालत में देखकर उसके सिर में ईट से प्रहार किया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। फिलहाल, शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
