IPL 2022 के आखिरी लीग मैच में हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स के साथ

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स दोनों ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और दोनों टीमें जब रविवार को अपने-अपने अंतिम मुकाबले में आमने-सामने होंगी तो उनका इरादा जीत के साथ सत्र का समापन करने का रहेगा। सनराइसर्ज हैदराबाद ने लगातार पांच मैचों में मिली हार का सिलसिला मुंबई इंडियंस पर तीन रन की करीबी जीत से तोड़ा था जबकि पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स से 17 रन की हार का सामना करना पड़ा था।
अगर मयंक अग्रवाल की टीम पंजाब के सत्र के प्रदर्शन की बात की जाए तो यह काफी अनिरंतर रहा जिसमें टीम लगातार दो मैच नहीं जीत सकी। आरसीबी को 54 रन से हराने के बाद पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में बल्लेबाजी क्रम के चरमराने से हार मिली। पंजाब की बल्लेबाजी इकाई का प्रदर्शन अनिरंतर रहा और अगर उन्हें बड़ा स्कोर बनाना है या फिर बड़े स्कोर का बचाव करना है तो एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। अगर उसके स्टार बल्लेबाज जानी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन, शिखर धवन नहीं चल पाते तो पंजाब के पास जितेश शर्मा हैं जो बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं या फिर मैच खत्म कर सकते हैं।इस सत्र में सनराइजर्स की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी राहुल त्रिपाठी ने संभाली। पिछले मैच में टीम ने एक रणनीतिक बदलाव किया और उसका फायदा मिला। प्रियम गर्ग को टीम में शामिल किया गया जिन्होंने प्रभावित किया। अभिषेक शर्मा भी टुकड़ों में अच्छे रहे हैं जबकि एडेन मार्करैम भी कुछ अच्छी पारियों के बाद सुस्त हो गए।
टीमें :
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करैम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, मार्को जेनसेन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबाट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।
पंजाब किंग्स : शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबादा, जानी बेयरस्टो, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़, शाह रुख खान, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, इशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज बावा, ऋ षि धवन, प्रेरक मांकड़, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नाथन एलिस, अथर्व ताएदे, भानुका राजपक्षे, बेनी हावेल।
