केरल बाढ़: ढहना वाला था घर, कुत्ते ने ऐसे बचाई परिवार की जान

केरल में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। जहां एक तरफ तबाही का मंजर हैं तो दूसरी तरफ कुछ ऐसी कहानियां सामने आ रही है जो राहत देने वाली हैं। केरल के इडुक्की में एक परिवार के कुत्ते ने समय रहते अपने मालिकों की जान बचा ली। बताया जा रहा है कि इडुक्की के रहने वाले मोहनन और उनकी पत्नी देर रात क़रीब तीन बजे उनके कुत्ते रॉकी के जोर-जोर से भोंकने से उठ गई।
मोहनन और उनकी पत्नी बाहर जाकर देखने लगी ठीक उसी वक़्त उनका मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया और उनकी जान बच गई। केरल का इडुक्की जिला इस समय भारी बाढ़ की चपेट में है। यहां पिछले सप्ताह से भूस्खलन और भारी बारिश हो रही है।
