पैसे के विवाद में बदमाश ने ली युवक की जान

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर पैसे की लेन-देन के विवाद में एक घोषित बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक की चाकू से गला रेत दिया। इतने पर आरोपियों का दिल नहीं भरा तो उनलोगों ने युवक के सिर पर तब तक पत्थर से हमला करते रहे जब तक वह मर नहीं गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है। जांच में पता चला है कि मृतक पर भी अपराधिक मामले दर्ज थे और वह भी आदर्श नगर थाने का घोषित बदमाश था। मृतक की शिनाख्त नरेंद्र उर्फ बंटी के रूप में हुई है।
