‘अनुपमा’ में हुई अनु के नए परिवार की एंट्री

टीवी की दुनिया बहुत ही रंगीन और ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरी होती है। छोटा पर्दा आज के समय में हर तरह से बड़े पर्दे को टक्कर देता है। चाहे बात फिर रोमांटिक सीन्स की बात हो या फिर विदेशी धरती पर शूटिंग करने की सभी तरह से इन दिनों टीवी की दुनिया बड़ी और बेहतर होती जा रही है। ऐसा ही कुछ इन दिनों टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' के साथ-साथ बाकी सीरियल्स में भी देखा जा रहा है।अनुपमा की शादी के बाद शो में उथल-पुथल मची हुई है। जहां एक तरफ अनुपमा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए अनुज के साथ एक नई शुरुआत कर रही है, वहीं दूसरी तरफ पाखी का बॉयफ्रेंड पहली बार पर्दे पर आया है। आज आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज के भाई और भाभी उसे और अनुपमा को अचानक घर पहुंचकर सरप्राइज देते हैं। दूसरी तरफ समर, पारितोष और पाखी कॉन्सर्ट में जाते हैं। कॉन्सर्ट में समर से एक नई लड़की टकराती है, जो आगे चलकर उसके लव इंटरस्ट के तौर पर नजर आएगी। इसके साथ ही पाखी एक लड़का पाखी की जान बचाता है पर वह उसे वहां देखकर चौंक जाती है।   

 

Leave a Reply