वलसाड में बोले पीएम मोदी- अब बेईमानी बंद हुई, गरीबों के घर पूरे पैसे पहुंचते हैं

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के वलसाड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सार्टिफिकेट देने के बाद कहा कि उन्हें रक्षाबंधन के मौके पर तोहफा देकर काफी खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली से एक रुपये निकलता है तो पूरा का पूरा गरीब तक पहुंचता है। पूरे सौ पैसे पहुंचते हैं। अब बेईमानी पूरी तरह से बंद हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंन सरकारी ठेकेदारों पर नहीं बल्कि परिवार पर भरोसा किया। हमने बैंकों को गरीब के घर के आगे ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा- "देश में एक समय था जब देश में बैंक तो थे लेकिन देश का गरीब बैंकों में प्रवेश नहीं कर पाता था और एक आज का समय है, हमनें बैंकों को ही गरीब के घर के सामने लाके खड़ा कर दिया है।" पीएम मोदी ने कहा कि देश के सामान्य लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहें है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना से हर घर में बिजली कनेक्शन होगा।

Leave a Reply