‘किसिंग बाबा’असम में हुआ गिरफ्तार, ऐसे लेता था महिलाओं को झांसे में

असम। असम में अंधविश्वास की आड़ में महिलाओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने मोरीगांव के किसिंग बाबा को गिरफ्तार किया है। राम प्रकाश चौहान नाम के इस बाबा का दावा था कि वह महिलाओं की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं को किस करके ठीक कर देता है।
इस कथित स्वयंभू बाबा ने यह दावा भी किया कि उसे भगवान विष्णु से अलौकिक शक्तियां हासिल की हैं। किसिंग बाबा महिलाओं की समस्या को ठीक करने के नाम पर उन्हें गले लगाकर चुंबन लेता था। लिहाजा, यह इलाके में किसिंग बाबा के नाम से प्रसिद्ध हो गया था। राम प्रकाश चौहान को पुलिस बीते 22 अगस्त को भोरतापुल गांव से गिरफ्तार किया।
बाबा का यह भी दावा था कि वैवाहिक समस्याओं पर सहायता मांगने वाली किसी भी महिला को ठीक कर सकता है। अपने ढोंग को धर्म और आध्यात्म का अमलीजामा पहनाने के लिए इस बाबा ने अपने घर में एक मंदिर भी बना लिया था। जहां पूजा-पाठ का झांसा देकर वह महिलाओं के इलाज के नाम पर उनका शोषण करता था।
मोरगांव में साक्षरता दर असम के अन्य जिलों से काफी कम है। लिहाजा, ज्यादातक लोग काले जादू और अंधविश्वास की बातें मानते हैं। इन लोगों का पूजा-पाठ के नाम पर शोषण किया जाता है। हालांकि, लोक-लाज के डर से कम ही लोग आवाज उठाते हैं।
इस शख्स ने एक महीने पहले ही यह उपचार शुरू किया था। मजेदार बात यह है कि बाबा के तथाकथित चमत्कार के बारे में उसकी मां ने ही लोगों को बताया था। धीरे-धीरे उसकी प्रसिद्ध गांव के आस-पास फैलने लगी और अंधविश्वास में फंसी कई महिलाओं का उसने इलाज के नाम पर यौन शोषण किया।
इस मामले में किसिंग बाबा की मां से पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि मोरीगांव में लंबे समय से काले जादू का आस्तित्व रहा है। इस गांव में कई ऐसे शख्स हैं, जो भगवान विष्णु से शक्तियां प्राप्त होने का दावा करते हैं।
