सीवर में कूड़ा बीनने गए दो दोस्तों की दम घुटने से मौत

नई दिल्ली | दिल्ली के बवाना इलाके में सीवर में कूड़ा बीनने गए दो लड़कों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामले दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है क्योंकि दोनों अपने परिवार के लिए ज्यादा से ज्यादा कूड़ा बीनकर पैसे लाते थे, जिससे परिवार का पेट भरा करता था।मृतकों की पहचान रमजान और अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। दोनों अपने-अपने परिवार के साथ जेजे कॉलोनी बवाना इलाके में रहते थे। दोनो एक साथ कूड़ा बीनने के लिए निकालते थे। शनिवार सुबह भी दोनों एक साथ निकले थे। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में जब हर रोज की तरह भरे सीवर में प्लास्टिक का दाना आदि कबाड़ इकट्ठा करने के लिए उतरे। तभी एक का दम घुट गया, जिसे बचाने के लिए जब साथी अंदर गया तो उसका भी दम घुट गया था।

Leave a Reply