ATM को गैस कटर से काटकर बदमाशों ने उड़ाया कैश

नई दिल्ली । दिल्ली में सत्य निकेतन के पास बदमाशों ने एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, बदमाश यहां गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर कैश लूट ले गए। घटना बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे की है। बदमाशों द्वारा इस वारदाता को अंजाम दिए जाने के दौरान एटीएम में आग भी लग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।दिल्ली पुलिस को पीएस साउथ कैंपस में सुबह साढ़े तीन बजे एक पीसीआर कॉल आई कि कुछ लोग सत्य निकेतन के पास एटीएम मशीन को काटने की कोशिश कर रहे हैं और इस दौरान एटीएम में आग भी लग गई है।वहीं, पुलिस ने बताया कि बदमाश एचडीएफसी बैंक के एटीएम से कैश लूट ले गए हैं। इसे लेकर क्राइम और फॉरेंसिक विभाग की टीमों ने घटनास्थल की जांच की है। मौके से कुछ सबूत जुटाए गए हैं। अपराधियों को दबोचने के लिए टीम उनकी तलाश कर रही है।
