कोलकाता के बागड़ी मार्केट में लगी आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर

कोलकाता : कोलकाता की कैनिंग स्‍ट्रीट इलाके में स्थित बागड़ी मार्केट की कुछ दुकानों में रविवार अल सुबह करीब 2:45 बजे आग लग गई. इस आग की चपेट में बड़ी संख्‍या में दुकानें आई हैं. इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
दमकल की 30 गाडि़यां मौके पर आग बुझाने के लिए मौजूद हैं. इसी के साथ ही बागड़ी बाजार के आसपास की इमारतों से एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह आग बागड़ी बाजार के ग्राउंड फ्लोर पर लगी है. यहीं पर सर्वाधिक दुकानें स्थित हैं. साथ ही आग बुझाने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है.
कोलकाता के मेयर सोवन चटर्जी का कहना है कि तंग गलियों और बड़ी संख्‍या में इमारतें होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में दिक्‍कत आ रही है. 
 

Leave a Reply