आज से शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी’ का सातवां सीजन

टेलीविजन का मशहूर एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा टीवी शो रहा है। दर्शक इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' के सभी फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, खतरनाक स्टंट और एडवेंचर से भरी 'खतरों के खिलाड़ी' की दुनिया 12वें सीजन के रूप में लौट रही है। बता दें कि शो में कई हस्तियां प्रतियोगी के रूप में भाग लेंगी और तरह-तरह के स्टंट्स करती भी नजर आएंगी। पिछले दिनों मेकर्स ने इसके प्रीमियर की जानकारी देते हुए इसकी लॉन्च डेट बताई थी।रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस चर्चित रियलिटी शो के 12वें सीजन की शूटिंग शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद से ही फैंस को इसके टीवी स्क्रीन्स पर आने का इंतजार रहा है। रोहित शेट्टी के द्वारा कराए जाने वाले स्टंट दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं, इसी वजह से दर्शकों को इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने पसंदीदा सेलेब्स को फिर से खतरों से पंगा लेते देखने का दर्शकों का सपना पूरा होने वाला है। 2 जुलाई से यह पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'कलर्स' पर रात 9 बजे से प्रसारित किया जाएगा। कल से  हर हफ्ते शनिवार और इतवार आप सभी लोग 'खतरों के खिलाड़ी 12' का मजा ले सकते हैं।  

Leave a Reply