दिल्ली से बड़ोदरा जा रही इंडिगो फ्लाइट की इंजन में ‘कंपन’

डीजीसीए ने बताया है कि 14 जुलाई 2022 को इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट संख्या 6E-859 जिसने दिल्ली से बड़ोदरा के लिए उड़ान भरी थी, उसके इंजन में पायलट्स को कुछ सेंकेंड के लिए कंपन महसूस हुई। उसके बाद विमान को सुरक्षा के लिहाज से जयपुर शिफ्ट करने का फैसला लेना पड़ा। डीजीसीए ने कहा है कि मामले में जांच का आदेश दे दिया गया है।
अभी बीते छह जुलाई को ही डीजीसीए ने विमानों में खराबी के कई मामले सामने आने के बाद विमान सेवा प्रदान कंपनी स्पाइसजेट को शो-कॉज नोटिस जारी किया था। बीते 19 जून से 6 जुलाई के बीच कंपनी के विमानों में कम से कम आठ बार गड़बड़ी की खबरें आई थीं।
