दिल्ली मेट्रो का यह स्टेशन है सबसे ज्यादा साफ, DMRC ने दिया इनाम

नई दिल्ली : ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत एक पखवाड़े में दिल्ली का हौज खास मेट्रो स्टेशन सबसे साफ सुथरा इंटरचेंज स्टेशन रहा. 15 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान सोमवार को समाप्त हुआ.

इन स्टेशनों को भी मिला इनाम

डीएमआरसी की ओर से जारी बयान के अनुसार, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में बाराखंभा रोड, हौज खास और ओखला बर्ड सैंक्चुअरी मेट्रो स्टेशन क्रमश: सबसे साफ भूमिगत, इंटरचेंज, और एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन चुने गए हैं. द्वारका सेक्टर 21 और आईटीओ स्टेशनों को भी स्वच्छता के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया है.

मेट्रो भवन में आयोजित किया गया था कार्यक्रम

बयान के अनुसार, एनसीबी कालोनी स्टेशन साइट बल्लभगढ़ और आईआईसीसी स्टेशन साइट द्वारका को सबसे साफ विनिर्माण साइट का पुरस्कार दिया गया. मेट्रो भवन में आयोजित एक समारोह में डीएमआरसी के प्रबंधक निदेशक मंगू सिंह ने सभी को पुरस्कार दिए.

मेट्रो प्रशासन ने जगह-जगह चलाए अभियान

मेट्रो के प्रवक्ता ने रेल मेट्रो भवन में आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान मेट्रो स्टेशनों पर, मेट्रो डिपो, मेट्रो के दफ्तरों में, आवसीय कॉलोनी में और अन्य स्थानों पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कई तरह के कैंपेन चलाए गए थे. मेट्रो की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि लोगों में वक्त के साथ मेट्रो और इसके आस-पास के इलाके को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूकता आई है. 

गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े का समापन किया गया है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत देश के तमाम नगर पालिकाओं और क्षेत्रों में स्वच्छता का संदेश देने के लिए अभियान चलाया गया था. 

Leave a Reply