कोलकाता के सरकारी अस्पताल में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़िया तैनात

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में आग लग गई है. कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आग इतनी भयानक है कि इसे बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगी है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है. अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. लगभग सभी मरीजों को समय रहते अस्पताल से बाहर निकाल लिया गया है. 

Leave a Reply