दिल्ली रोड़ से कई ट्रोली हटाया मलवा

जयपुर । नगर निगम जयपुर हैरिटेज की सतर्कता टीम द्वारा दिल्ली रोड़ पर आर.ए.सी. बटालियन एवं पाड़ा मंडी पर विशेष अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया । उपायुक्त सतर्कता नील कमल मीना ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कई ट्रोली, मलवा, बजरी, ईटें व रोड़ी के मलवे को हटाकर जब्त किया। इसी प्रकार दिल्ली रोड़ पर 10 दुकानों द्वारा किये गये अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर तीन ट्रक सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि 4 ट्रोली, 1 डंपर को जब्त भी किया। मीना ने बताया कि लोगों द्वारा दिल्ली रोड़ पर लोगों द्वारा रोड़ी, मलवा, बजरी, ईटे डालने के साथ ट्रोलिया, डंपर पड़ा रख अतिक्रमण कर रखा था। उन्होंने बताया कि लोगों से अपील की गयी है कि रोड़ पर अतिक्रमण नहीं किया जाये।

 

Leave a Reply