आज भी जारी रहेगा रिमझिम बारिश का दौर

इंदौर। शुक्रवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी नहीं हुई।दोपहर बाद शहर में रिमझिम बारिश होने की संभावना है। गौरतलब है कि गुरुवार को सुबह शहर में हल्के बादल छाए रहे, वहीं दोपहर में धूप भी निकली थी। शाम चार बजे बाद एकाएक मौसम बदला और शहर में पानी की तेज बौछारे पड़ी। इसके बार देर रात तक शहर में रिमझिम बारिश होती रही। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया जाे कि सामान्य हैं।
