वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए अब निशुल्क पांच लाख का दुर्घटना बीमा

जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क समूह दुर्घटना बीमा की राशि तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है। इसका फैसला शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 63 वीं बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने की।

अब पांच साल और उससे अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क समूह दुर्घटना बीमा की राशि तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख और पांच साल से कम आयु के तीर्थयात्रियों के लिए एक लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये की गई है। बोर्ड ने अतिरिक्त जीवन बीमा को भी मंजूरी दी।
जो श्रद्धालु नए बन रहे भवन से लेकर भैरो घाटी तक रोपवे की सवारी करेंगे, उनके लिए अतिरिक्त पांच लाख रुपये का बीमा होगा। इसके लिए यात्रा पर्ची होना जरूरी है। गौरतलब है कि श्रद्धालुओं के लिए बीमा के प्रीमियम बोर्ड अदा करता है। बीमा कवर को आठ वर्षों के अंतराल के बाद अपग्रेड किया गया है।
 

Leave a Reply