अमृतसर पुलिस ने कहा, ‘हमने दी थी परमिशन लेकिन किसी ने सहयोग नहीं दिया’

अमृतसर: पंजाब में अमृतसर के निकट शुक्रवार शाम रावण दहन देखने के लिए रेल की पटरी पर खड़े लोगों के ट्रेन की चपेट में आने से से कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई जबकि 72 अन्य घायल हो गए. ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी तभी जोड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ. मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे जो पटरियों के निकट एक मैदान में रावण दहन देख रहे थे. हादसे को लेकर रेलवे का कहना है कि कार्यक्रम के लिए रेलवे द्वारा कोई मंजूरी नहीं दी गई थी. 

उधर, अमृतसर पुलिस का कहना है कि उन्होंने धोबी घाट ग्राउंड पर दशहरा उत्सव के लिए परमिशन दी थी लेकिन कार्यक्रम के आयोजकों ने नगर निगम की अन्य जरूरतों को पूरा नहीं किया. अमृतसर पुलिस कमिशनर एसएस श्रीवास्तव ने बताया, "कार्यक्रम का आयोजन मिथु मदन फैमिली' दवारा आयोजित किया गया था. मिथु की मां विजय मदन इस क्षेत्र की पार्षद हैं." 

अमृतसर डिप्टी कमिश्नर केएस संघा ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ही परमिशन के बारे में बता सकते हैं जबकि पुलिस कमिश्नर का कहना है कि कार्यक्रम के लिए परमिशन दी गई थी. जिस ग्राउंड पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया वह नगर निगम का है. उधर, अमृतसर नगर निगम कमिश्नर सोनाली गिरि ने बताया कि नगर निगम से कोई परमिशन नहीं ली गई थी और हमारी ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई थी.
 

Leave a Reply