गोल्ड मेडलिस्ट दादी को बनाया हर घर तिरंगा अभियान का ब्रांड एंबेसडर

दिल्ली नगर निगम ने 94 वर्षीय दादी भगवती देवी को हर घर तिरंगा अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव का ब्रांड अंबेसडर बनाया है। भगवानी देवी ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। भगवानी देवी ने स्वर्ण पदक जीतकर यह दिखाया है कि भारत के बुजुर्ग युवाओं से पीछे नहीं हैं। इसके बाद से दादी के प्रसंसकों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। 

एमसीडी के शिक्षा विभाग ने डॉ. साहिब सिंह वर्मा ककरौला स्टेडियम में शिक्षकों के लिए वार्षिक शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था, जिसका सोमवार को समापन किया गया। इस शिविर की थीम 'हर घर तिरंगा' व स्वस्थ भारत के तालमेल पर आधारित रही। शिविर में दादी भगवानी देवी को सम्मानित किया गया और उन्हें निगम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। निगम के शिक्षा निदेशक विकास त्रिपाठी सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी यहां मौजूद थे।

निगम ने 22 जुलाई से आठ अगस्त तक वार्षिक शारीरिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया, जिसमें 950 शिक्षकों ने भाग लिया, जिन्हें बड़े-छोटे खेलों, मास पीपी, सामूहिक गान, डंबल, लेजियम व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में दिए गए प्रशिक्षण के आधार पर शिक्षक इन गतिविधियों को अपने विद्यालयों में आयोजित करेंगे। जोनल खेलों के लिए अपनी टीम तैयार करेंगे। शिविर के समापन के अवसर पर शिक्षकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए, जिन्हें शिक्षक अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों में वितरित करेंगे और अपने घरों पर फहराएंगे। 

Leave a Reply