जेल में बंद सत्‍येंद्र जैन को सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी जन्‍मद‍िन की शुभकामना

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सत्येंद्र जैन को जन्मदिन की बधाई दी है सत्येंद्र जैन को जन्मदिन की बधाई देते हुए  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "आज सत्येंद्र का जन्मदिन है 4 महीने से फ़र्ज़ी केस में जेल में है. उसने मोहल्ला क्लिनिक दिये, 24 घंटे फ्री बिजली दी, सबके लिए अच्छे और फ्री इलाज का इंतज़ाम किया" दिल्ली के सीएम ने कहा- "ये लोग जनहित के ये सब काम रोकना चाहते हैं सच्चाई की डगर आसान नहीं होती सत्येंद्र. जन्मदिन मुबारक." । 

58 वर्षीय सत्येंद्र जैन कथित हवाला सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में 30 मई को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी लगातार सत्येंद्र जैन का बचाव करती रही है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में सरकार के अच्छे कामकाज को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने झूठे केस में जैन को गिरफ्तार कराया है।

 

Leave a Reply