नाखून पर है चांद का निशान तो गुडलक नहीं, कुछ है गड़बड़

समुद्र शास्त्र के अनुसार, हमारे शरीर पर बनने वाले निशान और तिल का हमारे जीवन पर बहुत महत्व देता है। जिस प्रकार हमारे शरीर पर बने निशान का हमारे जीवन पर असर पड़ता है उसी प्रकार हमारे नाखून पर भी इसका बहुत असर होता है। समुद्र शास्त्र के अध्य्यन करें तो मानव शरीर आशर्चय जनक तरीके से काम करता है। नाखून पर पड़ने वाले चांद के निशान से हमारे जीवन में होनेवाली घटनाओं के बारे में बता सकते हैं। आइए जानते हैं नाखून पर चांद का निशान जीवन पर क्या असर डालते हैं….
समुद्रशास्त्र के अनुसार, अगर आपकी तर्जनी उंगली यानी अंगूठे के पास वाली उंगली के नाखून पर आधा चांद है तो यह आपके लिए बहुत शुभ होता है। इससे आपको जल्दी ही तरक्की मिलती है।
अगर आपके लंबे नाखून हैं और इस पर आधा चांद बना हुआ है तो यह आपके लिए अशुभ हो सकता है। बड़े नाखून पर आधा चांद का मतलब होता है कि आपको सिर-दर्द, गला, सीना आदि में तकलीफ हो सकती है।
यदि आपके नाखून छोटे हैं और उस पर चांद का आधा निशान है तो रीढ़ की हड्डी व टांग का दर्द हो सकता है। वहीं अगर अंगूठे पर निशान है तो आपको कोई नया दोस्त मिलने वाला है और वह गिफ्ट देने वाला है।
अगर आपकी मध्यमा यानी बीच वाली उंगली पर चांद का निशान है तो इसका अर्थ है कि कोई आपसे गुपचुप तरीके से दुश्मनी लेने वाला है। बताया जाता है कि जब उंगली पर ऐसा निशान बने तो व्यक्ति को उस समय सोच-समझकर बोलना चाहिए।
अगर अनामिक उंगली यानी रिंग फिंगर पर चांद का निशान है तो आपके यश और सम्मान बढ़ने वाला है। वही छोटी उंगली पर निशान है तो जातक को व्यापार में लाभ होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
