थप्पड़ मारने पर प्रेमिका के पति को 25 बार गोदा 

नई दिल्ली  | दिल्ली के नजफगढ़-छावला रोड पर 8 दिसंबर को मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सचिन और जीतू उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि सचिन के मृतक अमित की पत्नी से अवैध संबंध थे, जिसके विरोध पर उसने 25 बार चाकू घोपकर अमित को मार डाला। पुलिस उपायुक्त आंटो अल्फोंस ने बताया कि छावला में 8 दिसंबर को एक युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान 31 वर्षीय अमित उर्फ जॉनी के रूप में हुई थी। अमित अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ सागरपुर में रहता था और मायापुरी स्थित एक निजी फैक्टरी में काम करता था। इस मामले की जांच के दौरान छावला एसएचओ राजकुमार, इंस्पेक्टर कृष्ण कामत, एसआई जगमोहन मीणा, मनमोहन और कांस्टेबल मुकुल व बंटी ने अमित के भाई से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि अमित की पत्नी के अवैध संबंध एक रिश्तेदार सचिन से है। सचिन अक्सर अमित की गैरमौजूदगी में उसके घर आता है। इसे लेकर बीते दिनों अमित का सचिन से झगड़ा भी हुआ था। तब अमित ने सचिन को थप्पड़ मार दिया था। इस जानकारी पर पुलिस ने सचिन को प्रह्लादपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसने थप्पड़ का बदला लेने के लिए अमित की हत्या की थी।

Leave a Reply