पानी की ट्रॉली को वाटर एटीएम में बदलेगा निगम

नई दिल्ली । सड़क किनारे खड़ी पानी की ट्राली अब जल्द ही वाटर एटीएम के रूप में नजर आएंगी। उत्तरी निगम की योजना के मुताबिक जल्द ही निगम क्षेत्र में खड़ी होने वाली पानी की ट्रॉलियों को वाटर एटीएम में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके लिए निगम ने इन ट्रालियों को दिए जाने वाले लाइसेंस के नवीनीकरण की शर्तों में बदलाव किया है। निगम ने ट्राली संचालकों को इसकी डिजाइन बदलने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निगम की योजना के मुताबिक इन वॉटर ट्रॉली को इस तरह से डिजाइन कराया गया है कि इसमें सिक्के से बोतल या गिलास में पानी लिया जा सकेगा। इसमें 2 रुपये और 5 रुपये के सिक्के डालकर पानी लिया जा सकेगा। पानी की गुणवत्ता भी ट्रॉली संचालकों को सुनिश्चित करनी होगी। 2 रुपये में एक गिलास और 5 रुपये में एक लीटर पानी उपलब्ध होगा।फिलहाल 13 हजार वाटर ट्रॉली को लाइसेंस मिला हुआ है।
