Google इस देश में परोस रहा था ‘गंदा कंटेंट’, मिली धमकी, कहा- बेबसाइट बंद करो

मॉस्को: रूस के एक कम्युनिकेशन अधिकारी ने कहा कि अगर गूगल कुछ खास वेबसाइट को प्रतिबंधित करने के कानून का अनुपालन नहीं करता है तो गूगल को देश में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा. रूस ने सितंबर में एक कानून को अंगीकार किया था जिसके तहत वेबसाइटों को सर्च से प्रतिबंधित विषयवस्तु हटानी थी. इस तरह के वेबसाइट और विषय वस्तु को स्टेट रजिस्ट्री कहा जाता है. रजिस्ट्री में ऐसी वेबसाइटों को भी रखा गया है जो जातीय घृणा का प्रचार करते हैं. इसमें शुद्ध राजनीतिक कारणों से भी वेबसाइट को प्रतिबंधित किया जा सकता है. इसी तरह के विषयवस्तु की वजह से यूक्रेन की समाचार वेबसाइट को प्रतिबंधित किया गया है.  

जल्द ही बंद हो सकती है google की ये सेवा, इस सुविधा में लग गई थी सेंध
गूगल ने उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अपने सोशल नेटवर्क गूगल+ (गूगल प्लस) को बंद करने की सोमवार को घोषणा की. गूगल ने कहा है कि इस सोशल नेटवर्किंग साइट को बंद करने से पहले उसने उस बग को ठीक कर लिया था, जिसकी वजह से 50,000 लोगों के अकाउंट में निजी डाटा में सेंध लगाई गई थी.

जल्द ही बंद हो जाएंगी गूगल प्लस की सेवाएं 
अमेरिका की दिग्गज इंटरनेट कंपनी ने कहा कि उपभोक्ताओं के लिए ‘गूगल+ ’ का सूर्यास्त हो गया. यह सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को चुनौती देने में विफल रही थी.
कम इस्तेमाल के चलते बंद हुई ये सेवा 
गूगल के एक प्रवक्ता ने ‘गूगल+’ को बंद करने की मुख्य वजह बताते हुए कहा कि गूगल+ को बनाने से लेकर प्रबंधन में काफी चुनौतियां थी जिसे ग्राहकों के आशा के अनुरूप तैयार किया गया था लेकिन इसका कम इस्तेमाल किया जाता था. यही इसके बंद होने की वजह है.
 

Leave a Reply