पाक मरीन द्वारा भारतीय मछुआरों की बोट फायरिंग

अहमदाबाद| कच्छ के पास समुद्री सीमा में पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी ने भारतीय बोट पर गोलीबारी की है| बुधवार देर शाम कच्छ के जखौ के पास अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में मौजूद भारतीय फिशिंग बोट पर फायरिंग की गई| अभी तक घटना में किसी प्रकार के हताहत की खबर नहीं मिली है| 
जानकारी के मुताबिक कच्छ के जखौ बंदरगाह से जामसलाया की 2 बोट समुद्र में गई थीं| हाजी जुणुसल और हाजी जुमा संघार की ये दोनों बोट जब अंतर्राष्ट्रीय जलसीमा के निकट से गुजर रही थीं, तब पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी ने फायरिंग की| फायरिंग के बाद पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी के कर्मचारियों ने बोट में सवार मछुआरों के साथ मारपीट की और लूट भी चलाई| हांलाकि मछुआरों के साथ मारपीट की बात की अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं हुई है| पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के बाद से इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षा एजेंसी भी सतर्क है| यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने भारतीय फिशिंग बोट पर गोलीबारी की हो या मछुआरों को परेशान किया हो| बीते 30 नवंबर को ही पाकिस्तान ने 22 भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर पाक सीमा में घुसकर मछली पकड़ने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था| पाकिस्तान मरीन सिक्युरिटी ने इन मछुआरों को गिरफ्तार किया था|

Leave a Reply