चीन की यात्रा करते समय सतर्कता बरते अमेरिकी नागरिक : अमेरिकी विदेश विभाग

वाशिंगटन । अमेरिका ने चीन की यात्रा पर जाने वाले अपने नागरिकों को आगाह करते हुए सतर्कता बरतने के आग्रह किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने नए दिशानिर्देश तथाकथित निकास प्रतिबंधों के बारे में चेतावनी दी हैं, जो विदेशी नागरिकों को चीन छोडऩे से रोकते हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को वर्षों से हिरासत में रखा गया है और निकास प्रतिबंध के तहत उत्पीडऩ का सामना करना पड़ रहा है। एडवाइजरी में कहा गया, अमेरिकी नागरिकों को काउंसिलर सेवा तक पहुंच के बिना हिरासत में लिया जा सकता है या उनके कथित अपराध के बारे में जानकारी दिए बिना हिरासत में लिया जा सकता है। नवीनतम सलाह अमेरिकी-चीनी दोहरी नागरिकता रखने वालों पर ‘विशेष प्रतिबंध’ की चेतावनी भी देती है। यह एक वैध चीनी वीजा के साथ अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा करने की सलाह देता है और इसने अधिकारियों को किसी के हिरासत में लिए जाने या गिरफ्तार होने पर तुरंत अमेरिकी दूतावास को सूचित करने के लिए कहा है। यह चेतावनी तीन अमेरिकी नागरिकों पर ‘आर्थिक अपराध’ करने का आरोप लगने और नवंबर में चीन छोडऩे पर रोक लगा देने के बाद सामने आई है।
