21 जनवरी को लगेगा 2019 का पहला चंद्र ग्रहण, बन रहा है यह संयोग

नई दिल्ली । 21 जनवरी सोमवार के दिन अनोखा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। सोमवार को पौष पूर्णिमा है, यानि अशुभ पौष मास खत्म हो जाएगा। सुपर ब्लड मून पर खग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद की रौशनी 30 प्रतिशत ज्यादा तेज हो जाने के साथ ही चांद 15 प्रतिशत बड़ा दिखेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि साढ़े तीन घंटे की होगी। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। लेकिन फिर भी इसका असर 15 दिन तक रहेगा। राजनितिक उथल पुथल होने की संभवना है। महंगाई बढ़ सकती है, मौसम में बदलाव आ सकते हैं। चंद्रमा जल वायु और बर्फ का कारक होता है। पश्चिम दिशा का कारक होता है। 21 से 24 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोप यानि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहाड़ों में बर्फ पड़ सकती है। शीत लहार चलने की अधिक संभावना है। मैदानी इलाकों में तूफ़ान और वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही समुद्र में हाई टाइड उठ सकती हैं। 21 जनवरी से 24 जनवरी तक मौसम खराब रह सकता है। धन लाभ संबंधी काम में अड़चन आ सकती है। 
प्रयाग का अर्ध्य कुंभ चल रहा है, हर पूर्णिमा का शाही स्नान होगा। लगभग अगले तीन पूर्णिमा तक सुपर चन्द्र की श्रृंखला में यह पहला सुपर मून होगा। चंद्रमा अपनी कर्क राशि में होगा। शनि का पुष्य नक्षत्र होगा। खास चंद्र पुष्य बन रहा है। इस चंद्र पर खग्रास चन्द्र ग्रहण है। स्नान दान जाप पूजा से बहुत लाभ मिलेगा। सारे पाप धूल जाएंगे। रोग और दरिद्रता से मुक्ति मिलेगी। इस चंद्र ग्रहण एक अद्भुत संयोग बना है। सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ चंद्र ग्रहण आया है। पढ़ाई, नौकरी, व्यापार, शादी, मुकदमा, शत्रु शांति संबंधी हर काम सौ प्रतिशत बनेगा। शुभ माघ मास में सैकड़ों साल बाद ग्रह नक्षत्रों का इस तरह का संयोग बना है।

Leave a Reply