20 रुपये का सिक्का जारी करेगा RBI, जानिए खास बातें

ये सिक्के 27MM आकार के होंगे. हालांकि 20 रुपये के सिक्के के किनारे कोई निशान नहीं होगा.
सरकार ने बुधवार को 20 रुपये के नए सिक्के जारी करने की घोषणा की. वित्त मंत्रालय ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ये सिक्के 27MM आकार के होंगे. हालांकि 20 रुपये के सिक्के के किनारे कोई निशान नहीं होगा. सिक्के की आउटर रिंग 65 फीसदी कॉपर, 15 फीसदी जिंक और 20 फीसदी निकल होगा जबकि अंदर की डिस्क में 75 फीसदी कॉपर, 20 फीसदी जिंक और 5 फीसदी निकल होगा.
होगी ये खासियतें
सिक्के के सामने वाले हिस्से पर अशोक स्तंभ का निशान अंकित होगा और नीचे 'सत्यमेव जयते लिखा होगा.' बाएं हिस्से में 'भारत' और दाएं हिस्से में 'INDIA' अंकित होगा. पिछले हिस्से पर सिक्के का मूल्य '20' अंकित होगा. इसके ऊपर रुपये का चिह्न होगा. इसके अलावा इस पर अनाज को उकेरा जाएगा.

10 साल पहले मार्च 2009 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 10 रुपये का सिक्का जारी किया था. तब से 13 बार सिक्कों की डिजाइन बदली है, जिससे जनता के बीच अक्सर भ्रम फैलता है. जनता की शिकायत रहती है कि कुछ दुकानदार कभी-कभी 10 रुपये के सिक्के को जाली समझकर लेने से इन्कार कर देते हैं.

Leave a Reply