चॉकलेट से बनाए ये हेल्दी हॉट चॉकलेट ड्रिंक..

आज हम आपको घर पर ही हॉट चॉकलेट बनाने का आसान तरीका सिखाएंगे। वैसे तो हॉट चॉकलेट का नाम सुनते ही ये ख्याल दिमाग में आता है कि, ये तो पक्का अनहेल्दी ही होगा। पर, ऐसा नहीं है आप इसे हेल्दी तरीके से अपने घर में तैयार कर सकती हैं।

सामग्री :

1 कप बादाम मिल्क
1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
चीनी ( ऑप्शनल )
1 छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट
अपनी पसंद की डार्क चॉकलेट का आधा बार
मार्शमैलो
व्हीप्ड क्रीम
दालचीनी पाउडर
कैरमेल सॉस

विधि

  1. सबसे पहले एक पैन में बादाम मिल्क गर्म करें। इसे तब तक उबालें जब तक ये खौल ना जाए। इसके बाद गैस कम करके इसमें कोको पाउडर और स्वादानुसार चीनी डालें। बादाम मिल्क का इस्तेमाल करते समय आप चीनी डालना रहने दें।
  2. अब एक व्हिस्क या फिर इलेक्ट्रिक हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक इसकी सभी गांठें खत्म ना हो जाएं। जब ये मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें डार्क चॉकलेट के टुकड़े डालें और पिघलने दें। चॉकलेट पिघलने के बाद फिर इसे अच्छे से हिलाएं।
  3. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें वनीला एसेंस और एक चुटकी दालचीनी पाउडर डाल सकते हैं। अब बस इसे एक या दो मिनट चलाएं। इसके बाद अंत में मार्शमैलोज़ या चॉकलेट शेविंग्स या कारमेल सॉस डाल सकते हैं। ये सब चीजें ऑप्शनल हैं जो आपके पार्टनर की पसंद पर निर्भर करता है।

 

Leave a Reply