मसूद अजहर पर चीन का नया पैंतरा, चीनी राजदूत बोले, ‘भरोसा कीजिये, मामला सुलझा लिया जाएगा’

नई दिल्ली : पुलवामा हमले के गुनहगार और पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को लेकर भारत में चीनी राजदूत लुओ झाओहुई ने बड़ा बयान दिया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में मसूद के वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने वाले प्रस्ताव पर रोक लगाने पर चीन राजदूत ने कहा है, 'मेरा भरोसा कीजिये, मसूद अजहर का मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा.'
