महिला से ठगे लाखों फिर किया रेप

जबलपुर। एक ४१ वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने घर पर अकेली थी। आरोपी ने उसे धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। तंग आ चुकी महिला ने उसकी जानकारी अपने पति और बेटे को दी, जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गोरखपुर पुलिस के अनुसार ४१ वर्षीय सिमरन (परिवर्तित नाम) वर्ष २०१६ में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए भोपाल गई थी। इस दौरान उसकी पहचान राजीव गिरी गोस्वमी से हुई थी। इस दौरान दोनों ने अपना नम्बर एक दूसरे को दे दिया था। जिसके चलते दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान राजीव ने सिमरन को बताया कि उसके रिश्तेदार की एक प्रापर्टी विदिशा रोड पर है। उसमें इनवेस्ट करने से लाखों कमाने के अवसर मिलेंगे। महिला राजीव की बातों में आ गई और उसने प्रापर्टी में इनवेस्ट के नाम पर ६ लाख रुपए राजीव गिरी गोस्वामी को दे दिए।
घ्ार आकर किया रेप ……..
सिमरन ने पुलिस को बताया है कि प्रापर्टी में इनवेस्ट के बाद उसकी बातें राजीव से अधिक होने लगीं। इसी दौरान एक मार्च २०१८ को राजीव उसके हाथीताल स्थित घर आया। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। राजीव ने मारपीट करते हुए सिमरन से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी राजीव धमकी देकर महिला से लगातार दुष्कर्म करता रहा। इससे तंग आकर महिला ने ये बातें अपने बेटे और पति को बताईं। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
