मतदान प्रतिशत बढ़ाने जुटा निगम अमला 

जबलपुर। नगर पालिक निगम जबलपुर द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर छवि भारद्वाज, स्वीप नोडल अधिकारी रजनी सिंह, निगमायुक्त चंद्रमौलि शुक्ल एवं नगरीय स्वीप नोडल अधिकारी एवं अपर आयुक्त (वित्त) रोहित सिंह कौशल के मार्गदर्शन में ‘स्वीप‘ कार्यक्रम के तहत कदम संस्था के कलाकारों ने नगर निगम उच्च. माध्य. विद्यालय ग्वारीघाट के विद्यार्थियों के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का प्रारम्भ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद उच्च. माध्य. विद्यालय ग्वारीघाट स्कूल से हुआ, जहां नगर निगम शिक्षा अधिकारी बीना बर्गीस कार्यक्रम समन्यवक डॉ. शैलेन्द्र पांडेय ने शाला प्रचार्य पूर्णिमा द्विवेदी व शाला स्टाफ को मतदाता बेटन सौंपी। 
बेटन रैली ने सम्पूर्ण ग्वारीघाट के गली मोहल्लों के अंतर्गत झंडा चौक, साकेत चौक, गणेश मंदिर, उमा घाट, आयुर्वेदिक कॉलेज होते हुए बस्तियों में घर-घर सम्पर्क किया। इसके बाद नर्मदा के मुख्य तट  पर सभी पंडा-पुजारियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया। सभी पुजारियों एवं नाविकों, दर्शनार्थियों ने नगर निगम के इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर कदम संस्था के कलाकारों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर शानदार नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर स्थानीय व्यापारियों को व उपस्थित नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई गई। 
यहां चलाया अभियान ………
आयोजन के द्वितीय चरण में विशेष क्षेत्र जिन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत गत वर्ष कम रहा उन क्षेत्रों में रैली का कार्यक्रम जिनमें ठक्कर ग्राम वार्ड, राधा कृष्णन वार्ड, पं. मोतीलाल नेहरु वार्ड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्याख्याता उषा श्रीवास, शिक्षक रागनी गर्ग, चरण दास तामिया, के साथ स्थानीय नागरिक विकास मिनोचा, विनोद कोरी, सुरेंद्र चौधरी, शादाब खान, अजय कोल, अभिलाष कोल, अमरकांत चौधरी, अजय राणा, साक्षी, देशना, अजय पटेल, मोनिका सैनी, इवनीत कौर आदि उपस्थित रहे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने की एवं मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में नगर निगम जबलपुर द्वारा उन क्षेत्रों विशेष प्रयास किया जा रहा है, जहॉं मतदान प्रतिशत कम है। इस दिशा में नगर निगम द्वारा प्रतिदिन आयोजन किये जा रहे है। 

Leave a Reply