पंजाब के तरनतारन में बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, एयर स्ट्राइक गन से बनाया निशाना

तरनतारन  : पंजाब के तरनतारन के खेमकरन सेक्टर की बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. सीमा से सटे रतोके गांव में बीती रात एक पाकिस्तान ड्रोन के दिखाई देने पर बीएसएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे एयर स्ट्राइक गन से निशाना बनाया.

बिजली और इंटरनेट सेवा बंद
रतोके में पाकिस्तानी ड्रोन के घुसने के बाद सेना और पुलिस अलर्ट पर है. एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में ब्लैक आउट किया गया है. इसके साथ ही इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है. 

कई बार भारतीय सीमा में दिखा है पाकिस्तानी ड्रोन
उल्लेखनीय है कि भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन के घुसने का है यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले राजस्थान में भी पाकिस्तानी ड्रोन के घुसने की जानकारी मिली थी. हालांकि भारतीय सेना ने उसे मार गिराया. इससे पहले 10 मार्च को राजस्थान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. डिफेंस राजस्थान के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) कर्नल संबित घोष ने कहा था, "गंगानगर सेक्टर में शनिवार शाम लगभग 7.30 बजे एक मानव रहित वाहन (यूएवी) की घुसपैठ की खबर मिली. ड्रोन पर हमला कर उसे गिरा दिया गया."

 

Leave a Reply