पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी के नेता जयदीप कवाडे गिरफ्तार, की थी विवादित टिप्‍पणी

नागपुर। पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी के नेता जयदीप कवाडे को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ कथित रूप से टिप्‍पणी की थी।

बाद में कवाडे को जमानत पर रिहा कर दिया गया। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाराष्ट्र भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

लकड़गंज थाने में कवाडे के खिलाफ आइपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। चुनाव अधिकारी मदन सूबेदार ने कवाडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
 

Leave a Reply