Pune: जुन्नार तहसील में तेंदुए के पांच बच्चे मृत पाए गए

पुणे। पुणे के जुन्नार तहसील के पास अवसारी गांव में बुधवार को एक गन्ने के खेत में 5 तेंदुए के बच्चे मृत पाए गए। तेंदुए के बच्चों के शव श्रमिकों ने सुबह खेत में देखे। वन अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।
इस मामले में श्रमिकों का कहना है, 'हम यहां फसल काटने के लिए आए थे। मालिक ने हमें खेत में कचरा जलाने के लिए कहा था, हमें नहीं पता था कि तेंदुए के शावक वहां थे। एक महिला ने बाद में उन्हें देखा और हमें बताया।'
