हादसा / ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रेफर

जींद. जींद में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि ये तीनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
मृतकों की पहचान गांव अहिरका के मनोज (22) व राहुल (20) के रूप में हुई है, जबकि घायल हुए युवक का नाम दर्शन है। पता चला है कि ये तीनों बाइक पर सवार हो शहर में सामान खरीदने के लिए आ रहे थे। नरवाना रोड पर पटियाला चौक से कुछ ही दूरी पर अचानक उनकी बाइक के आगे गाय आ गई। इससे बचने के लिए बाइक को धीमा किया तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल तीनों युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मनोज व राहुल को मृत घोषित कर दिया। घायल नसीब को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज व राहुल मजदूरी करते थे। मनोज की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी, जबकि राहुल अविवाहित था। गंभीर रूप से घायल दर्शन को पीजीआईएमएस रेफर किया।
