इस वर्ष वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साढे चार लाख घटी

जम्मू । पिछले साल की तुलना में इस वर्ष वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग साढे चार लाख घट गई है। इस वर्ष के शुरू के 3 महीनों में 12 लाख से अधिक श्रद्धालु वैष्णो देवी पहुंचे। जबकि पिछले वर्ष 2018 के पहली तिमाही में 1650959 श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। इस वर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए। इस वर्ष वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार कम हो रही है इसका असर यहां के व्यापार मैं भी पड़ रहा है।
