पंजाब के 57 और हरियाणा के 52 जज हुए इधर से उधर, हाईकोर्ट ने जारी की सूची

लखविंदर कौर दुग्गल को मोगा से लुधियाना, जसविंदर सिंह-1 को मोहाली से गुरदासपुर, स्मृति धीर को फतेहगढ़ साहिब से संगरूर, सचिन शर्मा को कपूरथला से फिरोजपुर, देवेंद्र कुमार गुप्ता को पटियाला से मोहाली, गुरमोहन सिंह को जालंधर से फिरोजपुर, मनीषा जैन को रूप नगर से चंडीगढ़, अवतार सिंह को लुधियाना से गुरदासपुर, सुमित घई को संगरूर से रूप नगर, मनोज कुमार को गुरदासपुर से अमृतसर, परमिंदर सिंह राई को होशियारपुर से तरन तारन, कृष्ण कांत जैन को तरनतारन से लुधियाना, शिव मोहन गर्ग को अमृतसर से पटियाला, सोनिया किनरा को लुधियाना से मोगा, संजीता को लुधियाना से बठिंडा, दीपक कुमार चौधरी को पटियाला से अमृतसर, चरणजीत अरोड़ा को मोगा से तरनतारन, रजनी छोकरा को अमृतसर से फिरोजपुर, गौरव कालिया को फाजिल्का से जालंधर ट्रांसफर किया 

गया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने डा. मंदीप मित्तल तथा हरदीप सिंह को क्रमश: गुरदासपुर और अमृतसर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्ति करने के आदेश जारी किए हैं।

हरियाणा के 52 जजों की तबादला सूची
हाईकोर्ट ने हरियाणा के 52 जजों के तबादले की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार राजेश मल्होत्रा को फरीदाबाद से पलवल, दीपक अग्रवाल को रेवाड़ी से चंडीगढ़, चंद्रशेखर को जगाधरी से पानीपत, देशराज को हिसार से सोनीपत, रितु गर्ग को कुरुक्षेत्र से पंचकूला, परमवीर निज्जर को हिसार से करनाल, कंचन माही को फरीदाबाद से रेवाड़ी, वेद प्रकाश को पानीपत से हिसार, संजय कुमार खंडूजा को रेवाड़ी से पलवल, गुरविंदर सिंह वधवा को करनाल से हिसार, संदीप सिंह को चंडीगढ़ से अंबाला ट्रांसफर किया गया।
सीमा सिंघल को गुरुग्राम से हिसार, देवेंद्र सिंह को पलवल से जींद, राज रानी को भिवानी से गुरुग्राम, नरेश कुमार को जगाधरी से करनाल, भूपेंद्र नाथ को चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र, गुरविंदर कौर को कुरुक्षेत्र से जींद, संगीता रानी को करनाल से अंबाला, राज कुमार जैन को हिसार से गुरुग्राम, राजेश गर्ग को चंडीगढ़ से फरीदाबाद, डा. सुशील कुमार गर्ग को चंडीगढ़ जिला अदालत से सीबीआई के स्पेशल जज के रूप में, राजेश कुमार को पानीपत से नारनौल, डा. चंदर को करनाल से सिरसा, डा. सुनाता ग्रोवर को सोनीपत से पलवल, राजन वालिया को पंचकूला से चंडीगढ़, प्रवीण कुमार को सिरसा से गुरुग्राम, बसरुद्दीन को करनाल से नारनौल, रजनी यादव को गुरुग्राम से मेवात के नूह, राजेंद्र सिंह ढ़ांडा को फरीदाबाद से करनाल, राजेश कुमार मेहता को गुरुग्राम से करनाल, जयबीर सिंह को हिसार से भिवानी, अमित कुमार शर्मा को पलवल से नारनौल, अमनदीप देवान को भिवानी से हिसार तबादला किया गया।

 विवेक सिंगल को नारनौल से करनाल, अजय कुमार को नारनौल से कुरुक्षेत्र, अनिल कुमार को नारनौल से सिरसा, प्रवीण कुमार लाल को पानीपत से सिरसा, नरेंद्र पाल को करनाल से भिवानी, अमृत सिंह को जींद से पानीपत, फखरुद्दीन को रोहतक से चरखी दादरी, भावना जैन को करनाल से गुरुग्राम, कुमुद को नूंह से फरीदाबाद, कुलदीप सिंह को फरीदाबाद से रेवाड़ी, कंवरपाल को सिरसा से फरीदाबाद, जरनैल सिंह को सिरसा से कैथल, बलवंत सिंह को गुरुग्राम से फतेहाबाद, अनुभव शर्मा को पलवल से फरीदाबाद, सौरभ गोसाई को फरीदाबाद से करनाल, विजयंत सहगल को अंबाला से जगाधरी, रेनू राणा को कुरुक्षेत्र से हिसार, स्वाति सहगल को अंबाला से जगाधरी तबादला किया गया है। इसके साथ ही सुमित गर्ग को पानीपत में ही प्रमोशन देते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्ति किया है।

Leave a Reply