घर पर बनाएं कैरेट खीर, दिनभर बने रहेंगे एनर्जेटिक, जाने आसान रेसिपी….

सामग्री :

रोस्टेड क्वेकर ओट्स – 15 ग्राम, स्किम्ड मिल्क- 300 मिली, कद्दूकस किए गाजर- 50 ग्राम, शहद- 1 टीस्पून, हरी इलायची- 1, ऑरेंज जेस्ट- 1 टीस्पून, कटे बादाम- 5-6

विधि :

– सबसे पहले ओट्स को भून लें।

– दूध को उबलने के लिए रख दें।

– आंच धीमी कर इसमें कद्दूकस किए गाजर डालें। लगभग 10 मिनट तक इसमें गाजर को पकने दें।

– इसके बाद इसमें भूने हुए ओट्स डाल दें।

– खीर जब गाढ़ी होने लगे तब इसमें शहद, इलायची पाउडर और ऑरेंज जेस्ट डालें।

– लगातार चलाते हुए कुछ मिनट और पकाएंगे।

– इसके बाद इसमें कटे हुए बादाम डाल दें।

– खीर तैयार है सर्व करने के लिए।

Leave a Reply