मोहब्बत में असफल युवक ने लगायी फांसी

बाराबंकी ।कोतवाली हैदरगढ़ अन्तर्गत बीती रात प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने घर के अन्दर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद सारी स्थिति बताने की बात कह रही है। जबकि परिजन मौत की वजह बताने से इंकार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम सालपुर निवासी इन्द्र बहादुर सिंह की सात संताने थी जिसमें से तीन पुत्र और चार पुत्रियां थी। इन्द्र बहादुर और उनके पुत्र चालक का काम करते थे। रोज की तरह इन्द्र बहादुर का दूसरे नम्बर का
पुत्र रिंकू गाड़ी चालकर घर वापस आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब रिंकू को जगाने उसकी बहन गयी तो उसने देखा कि उसका भाई फांसी के फंदे से लटक रहा है। बहन ने रोना शुरु किया और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अन्दर से बंद था उसके बाद थोड़ी ही देर में घर के सारे सदस्य और सैकड़ो ग्रामीण इकट्ठा हो गये। ग्राम प्रधान ने उक्त घटना की सूचना कोतवाली हैदरगढ़ प्रभारी को दी। प्रभारी निरीक्षक ने दरवाजा तोड़कर रिंकू की लाश को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
 

Leave a Reply