पुलिस ने भेल के खण्डहर आवास से 7 सटोरियों को दवोचा 

भोपाल। पिपलानी थाना पुलिस को  मुखविर से सूचना  प्राप्त हुई कि विक्रम स्कूल के पीछे खण्डहर भेल आवास में कुछ लोग सट्टा खिला रहे हैं, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अबगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक दक्षिण क्षेत्र भोपाल संपत उपाध्याय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन -2 भोपाल संजय साहू के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गोविन्दपुरा संभाग अमित कुमार द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई तथा कार्रवाही करने के निर्देश दिए गये, इस पर थाना प्रभारी थाना पिपलानी राकेश श्रीवास्तव द्वारा उनि जीएस महोबिया प्रआर पवन रघुवंशी  हमराही स्टाफ आर.प्रशांत शर्मा के टीम बनाकर दबिस दी गई मौके से आरोपीगण लक्ष्मण मेघानी पिता मुलचन्द्र मेघानी उम्र 62 साल नि. झूलेलाल मंदिर म.न. 17 बैरागढ, भोपाल, सोनू गंगवानी पिता कन्हैयालाल गंगवानी उम्र 18 साल नि.साधू वासवानी स्कूल के पास झुग्गी न.112 बैरागढ भोपाल, आकाश अहिरवार पिता मोहन लाल अहिरवार उम्र 18 साल नि. संजय नगर पैची पम्प हाउस के पीछे बैरागढ, नन्दराम कुशवाह पिता बंशीलाल कुशवाह उम्र 21 साल नि. राहुल नगर बैरागढ़ भोपाल, हरिनारायण जाटव पिता नारायण सिंह जाटव उम्र 21 साल नि. राहुल नगर बैरागढ , सलमान खॉ पिता गुड्डू खॉ उम्र 19 साल नि. वार्ड न.18 दरगा शरीफ हाल पम्प हाउस बैरागढ  राहुल बारके पिता फागूलाल बारके उम्र 39 साल नि. उल्ड डेरी फार्म बैरागढ भोपाल को पकड़ा गया। तलासी पर आरोपीगणों कें कब्जे से 24320 /- रुपये नगदी एवं लाखों रुपये की पर्ची जप्त की गई। आरोपीगण का कृत्य धारा 4 के जुआ एक्ट का पाया जाने पर आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 426/19 धारा 4क जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

Leave a Reply