पूजा हेगड़े की ऐक्टिंग देख साजिद नाडियाडवाला ने ऑफर की तीन फिल्‍में

मुंबई। साउथ की कई ‎फिल्मों और बॉलिवुड में डेब्यू कर चुकीं ऐक्‍ट्रेस पूजा हेगड़े जो इन दिनों ऐक्‍टर महेश बाबू के साथ 'महर्षि' की शूटिंग कर रही हैं, अब नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर की तीन फिल्‍मों में नजर आएंगी। सूत्रों  के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल 4 में पूजा के काम से काफी इम्‍प्रेस हुए हैं। कई बड़े स्‍टार्स की मौजूदगी के बाद भी पूजा ने अपनी बेहतरीन  ए‎क्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा और सभी उनकी कॉमिक टाइमिंग की प्रशंसा कर रहे हैं। सूत्र ने आगे बताया ‎कि, 'साजिद ने टाइगर श्रॉफ को लॉन्‍च किया है तो जैकलिन और दिशा जैसी ऐक्‍ट्रेसेस के वह गुरु रहे हैं। अब उन्‍हें लगता है कि पूजा भी बेहतर कर सकती हैं और इसीलिए वह अपनी आने वाली फिल्‍मों के लिए उन्‍हें साइन कर रहे हैं। फिल्‍मों की डीटेल्‍स अभी आना बाकी है। गौरतलब है कि तमिल और तेलुगू फिल्‍मों में काम कर चुकीं पूजा ने अपना बॉलिवुड डेब्‍यू 2016 में रितिक रोशन के ऑपोजिट फिल्‍म 'मोहनजो दारो' से किया था। अब वह बॉलिवुड के कई बड़े सिलेब्‍स के साथ 'हाउसफुल 4' में नजर आएंगी। हाउसफुल 4 में पूजा के अलावा अक्षय कुमार, बॉबी देओल, राणा डग्‍गुबाती, कृति खरबंदा, कृति सैनन, रितेश देशमुख जैसे स्‍टार्स एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्‍म 25 अ‍क्‍टूबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Leave a Reply