ममता बनर्जी उनका साथ दे रही जो भारत में 2 प्रधानमंत्री चाहते हैं- नरेंद्र मोदी

देश में इस वक्त गर्मी तो लगातार बढ़ ही रही है, सियासी तापमन भी रोज नए रिकॉर्ड छू रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आज राजनेता धुआंधार रैलियां कर रहे हैं. आज पीएम नरेंद्र मोदी, मायावती-अखिलेश, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की रैलियां हैं.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के तीन अलग-अलग राज्यों में रैलियां करेंगे. उनकी पहली रैली पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में होगी. इसके बाद पीएम त्रिपुरा के उदयपुर और मणिपुर के इंफाल में चुनावी सभा संबोधित करेंगे. उत्तर प्रदेश में आज महागठबंधन की बड़ी रैली है. सहारनपुर के देवबंद में आज एसपी, बीएसपी और आरएलडी की पहली संयक्त रैली होगी. यह पहला मौका होगा जब तीनों पार्टियों के सुप्रीमो अखिलेश, मायावती और अजित सिंह मौजूद रहेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजवैली घोटाले का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि Rose का नाम सुनते ही लोग फूलों की बात करते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में ‘Rose’ सुनते ही गरीबों को कांटा चुभने की याद आने लगती है. पीएम ने कहा कि नारद मुनि तीनों लोकों में नारायण-नारायण जाप करते थे, लेकिन इनलोगों ने पश्चिम बंगाल की पहचान नारदा घोटाले से कर दी. पीएम ने कहा कि गरीबों को लूटने वाले एक-एक लोगों का हिसाब ये चौकीदार करने वाला है.  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दीदी अब ऐसे लोगों का साथ दे रही हैं जो भारत में दो प्रधानमंत्री चाहते हैं, क्या भारत में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए? लेकिन दीदी ने मोदी विरोध में अपने ऐसे साथियों पर भी चुप्पी साध ली है. पीएम ने कहा कि दीदी पर आपने बहुत भरोसा किया था, लेकिन उन्होंने आपका वो भरोसा चकनाचूर कर दिया है, पश्चिम बंगाल में बुआ-भतीजे का गठजोड़ इस महान धरती को गुंडों, घुसपैठियों, जानवरों और इंसानों के तस्करों, टोलाबाज़ों का गढ़ बनाने पर तुला हुआ है.
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले आए दिन आतंकवादी हमले होते थे, वो कहां से आते थे, कौन उनको भेजता था, ये तब की सरकार को भी पता था, हमारे जांबाज़ सपूत तब की सरकार से बदला लेने के लिए कहते थे लेकिन सरकार के कदम फैसला लेने से पहले ही कांप जाते थे. पीएम ने कहा कि  भारत कभी आतंकवादियों के घर में घुसकर मारेगा, ये भी नामुमकिन लगता था, लेकिन अब ये भी मुमकिन है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्साही भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में जमीन खिसकना क्या होता है, अगर किसी को समझना हो, तो दीदी की बौखलाहट, दीदी का गुस्सा, देखकर समझ सकता है. पीएम ने कहा कि उन पर आजकल गालियों की जो बौछार हो रही है, चुनाव आयोग पर वो जिस तरह भड़क रही हैं, उससे भी पता चलता है कि दीदी कितनी डरी हुई हैं. 
कूचबिहार में रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्पीड ब्रेकर दीदी आजकल चैन से सो नहीं रही है. उन्होंने कहा कि आजकल उनपर गालियों की बौछार हो रही है. उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल को दीदी के कब्जे से मुक्त कराना है. पीएम मोदी ने कहा कि आप जितना मोदी-मोदी करते हैं, दीदी की बेचैनी उतनी ही बढ़ती जा रही है.
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में पीएम मोदी की रैली शुरू हो गई है. पीएम ने मोदी ने कहा है कि रैली में आने से रोकने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने पूरी कोशिश की है. पीएम मोदी ने कहा कि रैली मैदान में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा बनाया गया ये मंच उनके विनाश का स्मारक है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन चुनावी रैलियां संबोधित करेंगे. पीएम की पहली रैली कूचबिहार में है. इसके बाद पीएम मोदी त्रिपुरा जाएंगे, यहां उदयपुर में उनकी रैली है. त्रिपुरा के बाद पीएम मोदी मणिपुर की ओर प्रस्थान करेंगे. मणिपुर की राजधानी इंफाल में पीएम मोदी की एक रैली है.  

Leave a Reply