आदर्श विद्या भवन के स्थापना दिवस पर आज

इन्दौर । जवाहर मार्ग-मुकेरीपुरा स्थित आदर्श विद्या भवन का 63 वां स्थापना दिवस समारोह रामस्नेही संप्रदाय के वरिष्ठ संत अमृतराम महाराज, खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट एवं भागवताचार्य पं. पवन तिवारी के सानिध्य तथा श्रीमती चंदा सिसोदिया, लायंस क्लब शताब्दी के अध्यक्ष अशोक छाबड़ा के विशेष आतिथ्य में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा जरूरतमंद बच्चों को गणवेश एवं पुरस्कार वितरण के साथ मनाया गया। अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक मोहनलाल सोनी ने की।
समाजवादी इंदिरा नगर स्थित आदर्श स्मार्ट किड्स एकेडमी, माली समाज की धर्मशाला पर आयोजित इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। प्रारंभ में सत्यप्रकाश सोनी, मुरलीधर धामानी, डॉ. चेतन सेठिया एवं विजय जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधान पाठक राजेंद्र सोनी ने विद्यालय की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समाजसेवी रवींद्र व्यास एवं शिक्षा प्रेमी शशि धोका के सौजन्य से विद्यालय में वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उपहार एवं प्रशंसा पत्र तथा चुनिंदा जरूरतमंद बच्चों को गणवेश वितरण भी किया गया। संचालन श्रीमती पायल जैन एवं श्रीमती भाग्यश्री दोरकर ने किया। आभार माना गौरव सोनी ने। अतिथियों को स्मृति चिन्ह सत्यनारायण सलवाडि़या, राजकुमारी मिश्रा, किरण ओझा, चित्रलेखा बारगल, शंकरलाल वर्मा, हनुमान प्रसाद सालड़ीवाल एवं रानी लता सेठिया ने भैंट किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षा एवं समाजसेवा से जुड़े स्नेहीजन उपस्थित थे।
