बाथरूम में फंदा लगाकर अधेड़ ने लगाई फांसी 

जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र के कंजड़ मोहल्ले में एक ५० वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी बेटे को उस वक्त लगी जब उसने बाथरूम के अंदर अपने पिता को झूलता देखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि कंजड़ मोहल्ला निवासी राजेश विनोदिया ने बाथरूम कें अंदर फांसी लगा ली थी। बेटे ने देखकर बुआ को इसकी सूचना दी गई। परिजन उसे उतारकर विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि राजेश शराब पीने का आदी था। 

Leave a Reply