पुणेरी पलटन ने अनुप को बनाया कोच

पुणे प्रो कबड्डी लीग के आगामी सातवें सत्र के लिए पुणेरी पलटन ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनुप कुमार को मुख्य कोच बनाया है। अनुप कुमार की कप्तानी में ही भारत ने 2010 और 2014 के एशियाई खेलों के पुरूष कबड्डी वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने पिछले साल इस लीग में खेलने के बाद संन्यास ले लिया था। अनुप ने कहा, ‘‘कोच के रूप में यह मेरा पहला अनुभव होगा। मैं अपना ध्यान टीम के कौशल, फिटनेस और मैच के दौरान दिमाग की उपस्थिति को बेहतर बनाने पर केंद्रित करूंगा।’’
