विराट को कप्तान के तौर पर काफी कुछ सीखने की जरुरत

नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बेंगलूर की टीम के कप्तान विराट कोहली पर फिर सवाल उठाये हैं। गंभीर ने कहा है कि विराट शानदार बल्लेबाज हैं पर कप्तान के तौर पर आईपीएल में उनका प्रदर्शन कहीं से भी अच्छा नहीं है। गंभीर ने इससे पहले यह भी कहा था कि विराट को इतनी असफलता के बाद भी किसी टीम का कप्तान बनाये रखना बड़ी बात है। इस मामले में वह भाग्यशाली कहे जा सकते हैं। गंभीर ने कहा ने कहा, 'विराट बतौर बल्लेबाज मास्टर हैं पर कप्तान के रूप में उन्हें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। गेंदबाजों पर आरोप लगाने की जगह कोहली को अपने ऊपर हार की जिम्मेदारी लेना चाहिए। उदाहरण के लिए कोहली ने सिराज के ओवर स्टोइनिस से पूरे कराए जबकि उनके पास पवन नेगी जैसा बाएं हाथ का स्पिनर मौजूद था। ये सही नहीं है कि रसेल को रोकने के लिए तेज गेंदबाजों का सहारा लिया जा सकता था।'
