कमल-कमल और नमो-नमो का रिकॉडतोड़ जाप करने वाले ये हैं बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल शारदा

मेरठ के तेज तर्रार बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल शारदा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटे विनीत अग्रवाल इन दिनों अपनी अलग तरह की चुनाव प्रचार शैली के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक सांस में 32 बार कमल-कमल का जाप करने वाले विनीत अग्रवाल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. यही नहीं इसके बाद उन्होंने 36 सेकंड में 100 बार नमो..नमो बोलकर सोशल मीडिया में छाए हुए हैं.
दरअसल विनीत अग्रवाल शारदा अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. विनीत अग्रवाल ने पिछले दिनों पाकिस्तान के आतंकवादी अजहर मसूद का सिर कलम करके भारत में लाने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी. बीजेपी नेता के अनुसार इसमें 11 लाख रुपया उनकी खुद की तरफ से और 40 लाख रुपया जनता से एकत्रित करके दिए जाने की बात कही गई थी.
वहीं राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसने कहा कि राम मंदिर का निर्माण नहीं हो रहा? वहां तो लगातार राम मंदिर का काम चल रहा है. जल्द ही भगवान श्रीराम तंबू से निकल कर अपने भव्य मंदिर में रहेंगे. जबकि मामला अभी कोर्ट में है.
बता दें कि विनीत अग्रवाल शारदा बीजेपी व्यापर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं. वे कपड़ा और प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़े हुए हैं.
उत्तर प्रदेश में 80 सीटें, 7 चरणों में मतदान
11 अप्रैल: गौतमबुद्ध नगर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, सहारनपुर
18 अप्रैल: अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नगीना
23 अप्रैल: मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत
29 अप्रैल: शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर
6 मई: फिरोजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, माेहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा
12 मई: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
19 मई: महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज
