मुंबई / उर्मिला मातोंडकर और प्रिया दत्त ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा, बहन को सपोर्ट करने पहुंचे संजय दत्त

मुंबई. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई में कांग्रेस की दो नामचीन महिला उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें नार्थ मुंबई सीट से उर्मिला मातोंडकर और मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से प्रिया दत्त शामिल हैं। उर्मिला जहां कांग्रेस नेता संजय निरुपम के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंची थीं, वहीं प्रिया दत्त अपने भाई संजय दत्त के साथ नॉमिनेशन ने लिए पहुंची। 

 
सोमवार सुबह प्रिया दत्त ने भाई संजय दत्त के साथ कलेक्टर ऑफिस में नामांकन दाखिल किया। इस सीट से प्रिया दत्त की लड़ाई बीजेपी की मौजूदा सांसद पूनम महाजन से है। वहीं उर्मिला की लड़ाई इस सीट से वर्तमान सांसद बीजेपी के गोपाल शेट्टी से है। उर्मिला एक कार में सवार होकर कलेक्टर ऑफिस पहुंची और अपना नामांकन दाखिल किया।

कौन हैं प्रिया दत्त?

अभिनेता और राजनेता सुनील दत्त और नर्गिस की बेटी प्रिया दत्त का जन्म 28 अगस्त 1966 को हुआ। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद इन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी के सोफिया कॉलेज से समाज शास्त्र में बीए की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद प्रिया ने टेलीविजन और वीडियो के क्षेत्र में काम किया और मीडिया आर्ट्स का केंद्र माने जाने वाले न्यूयॉर्क से इसकी पढ़ाई की लेकिन उन्हें इससे ज्यादा राजनीति और समाजसेवा में रूचि थी। इसलिए उन्होंने इसे ही करियर बनाया।

प्रिया ने महिलाओं के हक के लिए समय-समय पर आवाज उठाई। चाहे वह महिलाओं के आरक्षण की बात हो या वेश्यावृत्ति की कानूनू मान्यता की।
 

Leave a Reply